फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   घुसयाना, वंशीपुरा में भी गहरा रहा पेयजल का संकट

घुसयाना, वंशीपुरा में भी गहरा रहा पेयजल का संकट

Tue, 11 Jun 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
घुसयाना, वंशीपुरा में भी गहरा रहा पेयजल का संकट
घुसयाना व वंशीपुरा में भी गहरा रहा पानी का संकट
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला घुसयाना और वंशीपुरा में भी अन्य मोहल्लों की तरह पेयजल का संकट गहरा रहा है। वंशीपुरा में पाइप लाइनों में पानी पहुंचना बंद हो गया है। ऐसे में लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं, लेकिन अब वह भी साथ छोड़ने लगे हैं। मोहल्ला घुसयाना में भी हैंडपंपों ने पानी देना कम कर दिया है। इसी तरह मोहल्ला रैदासपुरा के लोगों को भी पेयजल समस्या से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
जैसे-जैसे सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे शहर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। इसकी वजह भूगर्भ जलस्तर नीचे की ओर सरकना है। मोहल्ला वंशीपुरा की अधिकांश गलियों में पहले से ही पाइप लाइन जलापूर्ति बाधित है। मोहल्लेवासी किसी तरह हैंडपंप से पानी जुटा रहे थे, अब कई हैंडपंप या तो पानी कम देने लगे हैं या फिर खराब हो गए हैं। इस कारण पेयजल समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है। मोहल्ला घुसयाना में कई हैंडपंपों से पानी कम निकल रहा है। इससे पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही प्रसाधन केंद्र में भी पानी की कमी पड़ गई है। बीते दिनों यहां कराया गया एक बोर भी फेल हो चुका है।
विज्ञापन

इसी तरह रैदासपुरा मोहल्ले के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यहां के अजय कुमार का कहना है कि एक माह से मोहल्ले में नल नहीं आए हैं। इस वजह से मोहल्ला चौबयाना के हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। यहां से उसके घर की दूरी आधा किलोमीटर से ज्यादा है। पहले प्राथमिक विद्यालय चौबयाना नंबर दो के पास लगे हैंडपंप से भर रहे थे, अब वह भी खराब हो गया है। नगर पालिका के पूर्व चेयरमै
विज्ञापन
विज्ञापन

न नीलम सिंह वर्मा के घर के सामने लगा हैंडपंप भी कम पानी देने लगा है। इसी मोहल्ले में नीम के नीचे लगे हैंडपंप का हैंडिल नहीं है, जिससे उसका पानी नहीं ले पा रहे हैं। मजबूरन, सटक चौराहे से पानी ले रहे हैं।
------
जब से गर्मी की शुरुआत हुई, तब से पाइप लाइन में पानी आना बंद हो गया। इसके बाद भी मोहल्ला में टैंकर नहीं भेजे जाते हैं। इस कारण हैंडपंप से पानी भरते हैं। सुबह होते ही यह चिंता होने लगती है कि हैंडपंप पर भीड़ नहीं लग जाए।
- कृष्णा, वंशीपुरा
-----
दो साल से हैंडपंप को नहीं सुधारा गया है। मोहल्ले में दो हैंडपंप ही रह गए हैं, जिनसे वंशीपुरा व रैदासपुरा के लोग पानी भर रहे हैं। सुबह होते ही हैंडपंप पर भीड़ लग जाती है। पार्षद से भी इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।

- ललित, वंशीपुरा
----
घुसयाना में हैंडपंपों से कम पानी निकलने की जानकारी नहीं आई है। यदि कोई टैंकर की मांग करेगा तो उसे उपलब्ध कराया जाएगा। वंशीपुरा में खराब हैंडपंप की मरम्मत करा दी जाएगी। मोहल्ला चौबयाना में खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए सभासद को मजदूर उपलब्ध कराए गए हैं।
- रामभुवन, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed