फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सभासद की भूख हड़ताल नहीं बुझा पाई वार्डवासियों की प्यास

सभासद की भूख हड़ताल नहीं बुझा पाई वार्डवासियों की प्यास

Mon, 10 Jun 2019 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
सभासद की भूख हड़ताल नहीं बुझा पाई वार्डवासियों की प्यास
सभासद की भूख हड़ताल नहीं बुझा पाई वार्ड वासियों की प्यास
विज्ञापन

ललितपुर। वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम के सभासद की भूख हड़ताल काम नहीं आई। आज भी वार्डवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। सभासद का आरोप है कि जल संस्थान जानबूझकर समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इस कारण वार्ड के लोगों को आधा से एक किलोमीटर की दूरी से पानी जुटाना पड़ रहा है।
शहर के विभिन्न मोहल्ले पेयजल की समस्या से ग्रसित है, लेकिन वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम के सभासद हरिओम कुशवाहा पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एक साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि एक दर्जन से ज्यादा ज्ञापन विभिन्न अफसरों को दे चुके हैं। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महात्मा गांधी के दिखाए अंहिसक आंदोलन का सहारा लिया। फरवरी की 23 तारीख को घंटाघर के मैदान में पेयजल समस्या को लेकर आमरण अनशन आरंभ कर दिया। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व सदर एसडीएम ने आश्वासन देकर उनका अनशन तुड़वा दिया था, लेकिन आश्वासन आज तक पूरा नहीं हो सका है। जून आ गया और वार्ड में पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। तीन जून को जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया था कि वार्ड में कई सालों से पेयजल की समस्या चली आ रही है। पठारी क्षेत्र होने के कारण यहां लगे हैंडपंपों में पानी नहीं आ रहा है। इससे निपटने के लिए चार-पांच टैंकरों की मांग की गई। लेकिन, जल संस्थान द्वारा एक या दो टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गलियों में बड़े टैंकर नहीं पहुंच पाते हैं, इस कारण पेयजल की समस्या बनी रहती है। कई बार अधिकारियों को इस समस्या के लिए प्रार्थना पत्र व मौखिक रूप से कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह वार्डवासियों के साथ दोबारा अनशन पर बैठ जाएंगे। इससे पहले ग्यारह फरवरी को मोहल्ला आजादपुरा, टौरिया, करीमनगर, लेड़ियापुरा और राजपूत कॉलोनी की पेयजल समस्या की ओर ज्ञापन के माध्यम से ध्यानाकर्षित कराया था। 13 मार्च को अमृत योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार, 15 मार्च को एसडीएम व तीन मई को डीएम को ज्ञापन देकर जीर्णशीर्ण पाइप लाइन एवं लीकेज सुधरवाने की मांग की थी। ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अफसर उनके ज्ञापनों को रद्दी की टोकरी में डालते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद की मांग के मद्देनजर मौजूदा समय में पाइप लाइन से पानी नहीं दे सकते हैं, लेकिन टैंकर के माध्यम से राहत पहुंचाई जा सकती है। सोमवार से उनकी मांग के अनुसार वार्ड में पांच टैंकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
- प्रवीण कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed