{"_id":"5cfc1191bdec2207664974ea","slug":"156002343417-lalitpur-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों से मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों से मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहार, सुनार, नाई व कुम्हारों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
इच्छुक व्यक्ति आवेदन जमा करें: बांकेलाल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अंतर्गत प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पांच जुलाई है।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त बांकेलाल ने बताया कि लोहार, सोनार, हलवाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, नाई, राजमिस्त्री, कुम्हार एवं टोकरी बुनकर ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कारीगरों का चयन शासन द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कारीगरों को शासन द्वारा टूल किट बांटी जाएगी, ताकि परंपरागत कारीगर अपना काम दक्षता से कर सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ऋण सुविधा के लिए इच्छुक लाभर्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना अथवा केंद्र/ सरकार द्वारा संचालित मार्जिन मनी योजना में लाभ प्राप्त करने में वरीयता दी जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आवेदक को उप्र का मूल निवासी तथा उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो लोहार, सोनार, हलवाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, नाई, राजमिस्त्री, कुम्हार एवं टोकरी बुनकर दस्तकारी / व्यवसाय से जुड़े हों, वह पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
-----------------------
उद्यमियों से मांगे आवेदन
ललितपुर। मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा क्षेत्र के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के उद्यमियों से पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त बांकेलाल ने बताया कि ऐसे उद्यमी जिनकी इकाई 2017- 18 से 2019- 20 तक लगातार कार्य कर रही हो और उसके टर्नओवर में लगातार वृद्धि हो रही हो, वे उद्यमी अपना आवेदन पत्र 30 जून तक कार्यालय में आकर जमा कर सकते हैं।