फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक दिन पहले ही खोल लिए गए प्रश्न पत्र

एक दिन पहले ही खोल लिए गए प्रश्न पत्र

Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
एक दिन पहले ही खोल लिए गए प्रश्न पत्र
एक दिन पहले ही खोल लिए गए प्रश्न पत्र
विज्ञापन

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शुरू है अर्धवार्षिक परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में संचालित हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 03, 04 और 05 की अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र समस्त विद्यालयों में परीक्षा के एक दिन पहले की खोल लिया गया है। इससे प्रश्न पत्र की गोपनीयता खत्म हो गई है। यह सब प्रश्न पत्रों की अव्यवस्थित पैकिंग की वजह से हुआ है।

परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं विगत 30 अक्तूबर से शुरू हो गई हैं। इसके लिए समस्त कक्षाओं व समस्त विषयों के प्रश्न पत्र विद्यालयों में भेज दिए गए हैं। बुधवार 01 नवंबर को प्रथम पाली में कक्षा 01 का अंग्रेजी मौखिक और कक्षा 02 को अंग्रेजी लिखित विषय का प्रश्नपत्र था। इसके लिए प्रश्न पत्र के लिफाफे की सील खोलकर कक्षा 02 के अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र निकाला गया। इसी लिफाफे में कक्षा तीन, चार व पांच के भी अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र देखे थे, जो सील लगे लिफाफे से बाहर निकल आए हैं। अब कक्षा तीन, चार व पांच की कक्षाओं का अंग्रेजी विषय की परीक्षा 02 नवंबर को दूसरी पाली में दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक है। परीक्षा के एक दिन पहले ही प्रश्नपत्र खोले जा चुके हैं। यह मामला किसी एक-दो विद्यालय का नहीं बल्कि जनपद में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों का है। इससे प्रश्न पत्र लीक होने की बात को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

---------
नहीं मिली शिकायत
किसी विद्यालय के प्रधानाध्यपक व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-अम्बरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed