फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   संयुक्त चिकित्सालय को चिढ़ा रहे कंडम वाहन

संयुक्त चिकित्सालय को चिढ़ा रहे कंडम वाहन

Sun, 22 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय को चिढ़ा रहे कंडम वाहन

विज्ञापन
अरे भाई, यह कैसी सफाई, कंडम वाहनों की सुध नहीं आई

ललितपुर।
एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम चल रही है। वहीं, जिला संयुक्त चिकित्सालय में महीनों से कंडम वाहन रखे हुए हैं तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी साफ-सफाई का बुरा हाल है। इस पर किसी की नजर नहीं है।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गली कूचों को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है, इस कार्य में प्रधानमंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथि भागीदारी जता रहे हैं। जिले में भी इसका असर दिखाई दे रहा है।लेकिन, जागरूकता की कमी इसमें बाधा बन रही है। हालांकि, तमाम विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों को रंग रोगन कराकर चकाचक करने में लगे हैं। कई स्वयंसेवी संस्था में आगे आ रही हैं। नगर पालिका परिषद शहर को साफ-सुथरा बनाने का जिम्मा लिए हुए हैं। लेकिन, शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। दीपावली पर्व के बाद भाई दूज के दिन कई जगहों पर कचरा के ढेर नजर आए। पुराने तहसील भवन, तालाबपुरा में कचरा यहां-वहां बिखरा दिखाई दिया। वहीं, सरकारी कार्यालय में अभिलेखों के दुरुस्तीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया है। कई कार्यालयों में अलमारियों निष्प्रयोज्य कागजातों से भरी पड़ी हैं तो जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में कंडम वाहन रखे हुए हैं। कमोवेश यही स्थित नगर संसाधन केंद्र परिसर की है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी सचिव और जिले के नोडल अधिकारी ने शहर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के लिए अफसरों को कंडम वाहन एवं वर्षों पुराने निष्प्रयोज्य कागजातों की नीलामी कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी जिले में कई विभागों के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन


कूड़ा उठान होगा कल
भाई दूज पर वाहनों की सफाई होती है। इस कारण वाहनों को गैराज से नहीं निकाला जाता है। रविवार को कूड़ा का उठान किया जाएगा। इसके अलावा स्टोर में रखे कंडम वाहनों की नीलामी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके लवानिया, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed