Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Postage stamps featuring the Ramayana, Mahabharata, and Ram Janmabhoomi become a major attraction.

Lalitpur News: रामायण, महाभारत और रामजन्म भूमि की डाक टिकट बने आकर्षण

Wed, 04 Nov 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Postage stamps featuring the Ramayana, Mahabharata, and Ram Janmabhoomi become a major attraction.
रामायण के चित्रों वाली डाक टिकटें। संवाद
ललितपुर। भारतीय डाक विभाग पुरानी डाक टिकटों के साथ धार्मिक ग्रंथों रामायण, महाभारत और रामजन्म भूमि मंदिर के चित्रों वाली टिकटें वितरित कर रहा है। ये टिकटें संग्रह के साथ ही लिफाफा व डाक वस्तु में भी उपयोग की जा रही हैं। धार्मिकता से भरीं ये डाक टिकटें नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

ये डाक टिकट भारत के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान और गौरवशाली विरासत को जानने का अनूठा माध्यम हैं। रामायण की टिकटों में श्रीराम के धनुष तोड़ने, अयोध्या छोड़ने और सीता हरण जैसे दृश्य हैं। रामजन्मभूमि मंदिर की टिकटों में मंदिर के चित्र और अंदर के धार्मिक दृश्य दर्शाए गए हैं। ये डाक टिकट पांच रुपये से पंद्रह रुपये तक में डाकघर में उपलब्ध हैं। प्रधान डाकघर में महाभारत के चित्रों वाली टिकटें भी लोगों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

अन्य संग्रहणीय टिकटें
डाक टिकट संग्रह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुष और ऐतिहासिक घटनाएं भी शामिल हैं। वन्यजीव, पक्षी, पर्यावरण, खेल, विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े टिकट भी संग्राहकों को आकर्षित करते हैं। भारतीय कला एवं स्थापत्य से संबंधित डाक टिकट भी रुचि का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये सभी विषय संग्रहकर्ताओं को देश की विविधता से परिचित कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
डाक टिकट संग्रह: ज्ञान और विरासत का माध्यम
ऐतिहासिक विरासत सहेजे इन टिकटों का संग्रह केवल एक शौक नहीं है। यह इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, प्रकृति और देश की गौरवशाली विरासत को समझने का साधन है। वे आने वाली पीढ़ियों तक ज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर पहुंचा रहे हैं।
000000000
अधिवक्ता निधि सिंह ने बताया कि महाभारत पर आधारित डाक टिकट का सुंदर चित्रांकन सहसा ही आकर्षित कर गया। उन्होंने अपने बच्चों के ज्ञानार्जन व ऐतिहासिक रुचि विकसित करने के उद्देश्य से इसे खरीदा है।

0000000
सरकार विशेष अवसरों पर डाक टिकट जारी करती है। रामायण, महाभारत व रामजन्मभूमि मंदिर के चित्रों वाली ये टिकटें उपयोग के साथ संग्रह के लिए भी ली जाती हैं। ये डाक टिकटें भारत के गौरवशाली इतिहास व संस्कृति को भी दर्शातीं हैं।-राजीव तिवारी, सहायक डाक अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed