फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 roads will be constructed with six crores, will get rid of potholes

Lalitpur News: छह करोड़ से होगा 15 सड़कों का निर्माण, गड्ढों से मिलेगी निजात

Tue, 04 Apr 2023 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 04 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
15 roads will be constructed with six crores, will get rid of potholes
ललितपुर। जिले की सड़कों को सही कराने के लिए शासन ने पहल की है। ललितपुर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत छह करोड़ रुपये से 15 सड़कों और एक नाली का निर्माण किया जाएगा। बजट जारी होने के बाद काम जल्द शुरू होगा। योजना के तहत महरौनी व सदर विधायक ने अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की जानकारी शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

सरकार की त्वरित आर्थिक विकास योजना से ऐसे काम किए जाते हैं, जो किसी अन्य योजना से स्वीकृत न हुए हैं। इन कामों की स्वीकृति राज्यपाल स्तर से की जाती है। जिले के महरौनी क्षेत्र से विधायक और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने 11 कामों की सूची भेजी थी। जिसमें गांव चिगलौआ में 32.16 लाख, गांव चंदावली में 53.89 लाख, गांव ककड़ारी में 12.26 लाख, गांव अगौरा में 23.46 लाख और 8.80 लाख से इंटरलॉकिंग सड़क बनाने का प्रस्ताव शामिल था। वहीं गांव जखौरा में 25.16 लाख, गांव भैरा में 66.77 लाख, गांव अनौरा में 12.91 लाख, गांव पटसेमरा में 25.25 लाख, गांव रजवारा में 13.62 लाख, गांव खड़ेरा में 18.36 लाख से सीसी सड़क और नाली निर्माण समेत 2.90 करोड़ के प्रस्ताव शामिल किए गए थे।
विज्ञापन

इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामरतन कुशवाहा ने पांच कामों का प्रस्ताव भेजा था। इसमें गांव खांदी में 66.31 व 67.69 लाख रुपये के दो सीसी सड़क, गांव रामपुर में 78.63 लाख, ग्राम विजयपुरा में 50.51 लाख से सीसी सड़क और रामपुर में 28.37 लाख की लागत से नाली निर्माण समेत 2.91 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन ने इन कामों को स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया है। अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 16 कार्यों के लिए 5.84 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी गई थी। जिसे शासन ने अवमुक्त कर दिया है। धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।
राजेश कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी


त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत क्षेत्र की चार कार्ययोजनाओं को शासन ने स्वीकृति देते हुए 2.91 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। इस धनराशि से चार सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।


रामरतन कुशवाहा, विधायक सदर विधान सभा क्षेत्र



11 कार्यों जिसमें इंटरलॉकिंग सड़कें और सीसी सड़क बनाने के लिए 2.92 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजी थी। इन कार्ययोजनाओं को शासन ने स्वीकृति देकर धनराशि अवमुक्त कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री/ विधायक महरौनी विधान सभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed