फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जाति पूछी फिर राशन कार्ड बनाने से कर दिया इंकार

जाति पूछी फिर राशन कार्ड बनाने से कर दिया इंकार

Fri, 18 Jan 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
जाति पूछी फिर राशन कार्ड बनाने से कर दिया  इंकार
जाति पूछी फिर राशन कार्ड बनाने से कर दिया इंकार!
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम देवगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को एक ज्ञापन देकर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के एक अधिकारी पर जाति पूछने के बाद राशन कार्ड बनाने से इंकार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्रामीण ने डीएम से राशन कार्ड बनवाने की मांग की है।

ग्राम देवगढ़ निवासी संजय सिंह यादव पुत्र मंगल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके पास न तो जमीन है और न ही चार पहिया है। वह एक गरीब परिवार का व्यक्ति है। उसका कोई भी अंत्योदय राशन नहीं बना है और न ही पात्र ग्रहस्थी का ही राशन कार्ड है। उसका पूर्व में पात्र ग्रहस्थी का राशन कार्ड बना था, जिसे कटवा दिया गया था। इससे वह परेशान है और उसके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। उसने पात्र ग्रहस्थी राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके उस पर लेेखपाल व पंचायत सेक्रेटरी की रिपोर्ट लगवाकर उक्त फार्म को जिलापूर्ति कार्यालय में जमा किया तो वहां बैठे अधिकारी ने उसका फार्म जमा करके उस पर अपने हस्ताक्षर कर दिए और फिर उससे पूछा कि कौन जाति के हो, तो उसने अपनी जाति बताई। इस पर उक्त अधिकारी ने कहा कि तुम्हारा राशन कार्ड नहीं बनेगा और अपने हस्ताक्षर काट कर आवेदन फार्म वापस कर दिया। तब से वह कई बार पूूर्ति कार्यालय के चक्कर काट चुका है, लेकिन उसका राशन कार्ड फार्म जमा नहीं किया जा रहा है। जिससे वह काफी मानसिक रूप से परेशान है। वह पात्र होने के बाद भी उसका फार्म जमा नहीं किया जा रहा है, क्योंकि उसकी जाति पूर्ति कार्यालय के अधिकारी को पसंद नहीं है। उसने आरोप लगाया कि वह अकेला ऐसा व्यक्ति नहीं है और भी कई पात्र लाभार्थियों को अधिकारी द्वारा भगा दिया गया है। पीड़ित ग्रामीण ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कराकर उसका राशन कार्ड उसकी पात्रता के आधार पर बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed