{"_id":"59f783154f1c1b76678b8487","slug":"141509393173-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्र कारीटोरन में वर्षों से जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं से वंछित ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्र कारीटोरन में वर्षों से जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं से वंछित ग्रामीण
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य उपकेंद्र कारीटोरन में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त
ललितपुर। सोमवार को ब्लाक बार के ग्राम कारीटोरन स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त पड़ी है। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज नहीं दिया जा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने केंद्र पर तैनात एएनएम चंपा देवी पर नियमित रूप से उपस्थित न रहने का भी आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि ग्रामीण इलाकों में शासन द्वारा उपकेंद्रों का निर्माण कराया गया है, ताकि मरीज को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी और जिम्मेदारों की लापरवाही की चलते शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है और ग्रामीणों को उपचार भी नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में बताया कि केंद्र पर तैनात एएनएम उपकेंद्र पर कभी नहीं आती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अनेकों बाद सीएमओ व जिला प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर तैनात एएनएम केंद्र पर कम ही आती है। ग्रामीणों ने डीएम को लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में जमुना प्रसाद, नाथूराम, पवन कुमार, दलूराम वंशकार, राजाबाबू वंशकार, प्रीतम अहिरवार आदि शामिल हैं।
आईएमआई में भी बरती जा रही लापरवाही
जिलाधिकारी के सख्त आदेश हैं कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम इंद्र धनुष में एएनएम व किसी अन्य कर्मी के द्वारा कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। इसके बावजूद भी उक्त एएनएम द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इस महीने के आईएमआई कार्यक्रम के पहले ही दिन पर्यवेक्षक सुभाषचंद्र जैन के निरीक्षण में एएनएन केंद्र पर अनुपस्थित मिली थी।
विज्ञापन
एएनएम से बार स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ भी खफा
स्वास्थ्य उपकेंद्र कारीटोरन में तैनात एएनएम से बार स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ खफा चल रहा है। एएनएम ने पूर्व में अपने परिजनों के साथ मिलकर बार अधीक्षक समेत अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता व मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, इसके बाद केंद्र पर काफी बवाल भी हुआ था। इसी क्रम में गठित जांच कमेटी की जांच आख्या के आधार पर विगत माह आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी मानवेेंद्र सिंह ने सीएमओ को निर्देशित कर उक्त एएनएम का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ प्रताप सिंह ने एएनएम का स्थानांतरण मड़ावरा कर दिया था, लेकिन अभी तक उसका स्थानांतरण नहीं किया गया है। इससे वर्तमान में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार के स्टाफ में नाराजगी है और उन्होंने जिलाधिकारी को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें स्टाफ कर्मियों का आरोप है कि उक्त एएनएम द्वारा स्टाफ कर्मियों पर राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी से शिकायत करने वालों में बार अधीक्षक डॉ.ध्रुव कुमार, राजीव कुमार, राहुल, रीना, हरिशंकर, डा. शशांक, मनीष शर्मा, कैलाश, केतन सिंह, गाविंद, डॉ. विशाल वर्मा, शिखा व दीपमाला आदि शामिल हैं।
मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई
एएनएम चंपा देवी की शिकायतें लगातार मिल रहीं हैं। इसी के चलते जिलाधिकारी के निर्देशन पर एएनएम का स्थानांतरण पहले ही मड़ावरा कर दिया गया है। यदि एएनएम को मड़ावरा नहीं भेजा गया है, तो इसके पीछे लापरवाह अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आईएमआई कार्यक्रम में लापरवाही करने वालों पर जिलाधिकारी द्वारा निरंतर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
-डॉ. प्रताप सिंह
सीएमओ, ललितपुर