{"_id":"5fa99db88ebc3e9b8a15aefc","slug":"14-infected-found-lalitpur-news-jhs1807517153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण ने पकड़ी गति, एक दिन में मिले 14 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण ने पकड़ी गति, एक दिन में मिले 14 मरीज
विज्ञापन
coronavirus-case
- फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण गति पकड़ रहा है। सोमवार को 1770 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें जांच रिपोर्ट में 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण सर्दी के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। जहां बीते दिन जांच के दौरान महज सात व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1770 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 421 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। ट्रूनॉट किट से नौ सैंपल लिए और एंटीजन किट से 1140 सैंपल लिए गए। इनमें जांच के दौरान ट्रूनॉट किट से एक व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 13 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला रावतयाना, ढुराबाजार, नई बस्ती, आजादपुरा निवासी व्यक्ति व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा के ग्राम कल्यानपुरा, जमौरा, गुंदरापुर, सिलगन निवासी एक-एक, ब्लॉक जखौरा के ग्राम आलापुर निवासी दो और टीकमगढ़ रोड़ महरौनी निवासी चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार होम आइसोलेशन, दो संक्रमितों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए गए हैं। आठ व्यक्तियों को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
--------
2914 पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 2914 पहुंच गया है। इनमें 44 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 2807 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में महज 63 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते छह दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1822 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
-------
सोमवार को लिए गए सैंपलों की जांच में 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. मुकेश चंद्र दुबे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी