{"_id":"5ba16063867a557f6d0afe57","slug":"131537302627-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 421 गांव हुए खुले में शौच से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 421 गांव हुए खुले में शौच से मुक्त
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 421 गांव हुए खुुले में शौच से मुुक्त
जिला स्वच्छता मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में ओडीएफ एवं उसके सत्यापन, स्वच्छता ही सेवा अभियान आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सोमवार को ओडीएफ एवं सत्यापन के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 421 ग्रामों को बेसलाइन के आधार पर खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है। अन्य अवशेष ग्रामों को खुले में शौच मुक्त करने की कार्यवाही की जा रही है जो कि तय समय में पूर्ण कर ली जाएगी। यहां स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कराई जाने वाली प्रस्तावित गतिविधियों पर चर्चा की गई और बताया गया कि अभियान के संबंध में शासन स्तर से तिथिवार कार्यक्रम प्रेषित किया गया है जिसके तहत ग्राम पंचायत को निर्देशित कर दिया गया है एवं गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं। इनके अंतर्गत जनपद स्तर पर स्वच्छाग्रहियों एवं प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन, ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता के लिये श्रमदान का आयोजन, स्वच्छता संबंधी विषयों (ओडीएफ) पर चित्रकला, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में कमेटी ने निर्देशित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी बनाकर इस गतिविधी को क्रियान्वित किया जाये। ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कराई जाने वाली प्रस्तावित गतिविधियां में ग्राम पंचायत के समस्त विद्यालयों में बाल मंत्रिमंडल का गठन एंव गठित बाल मंत्रिमंडलों की सक्रियता हेतु बाल मंत्रिमंडलों की बैठक का आयोजन करना, ग्राम पंचायत के समस्त विद्यालयों स्वच्छता एंव ओडीएफ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करना। ग्राम पंचायत के समस्त विद्यालयों में स्वच्छता एंव ओडीएफ विषय पर बाद-विवाद प्रतियोगिता एंव रैली का आयोजन करना। ग्राम पंचायत के समस्त विद्यालयों में स्वच्छता एंव ओडीएफ विषय पर निबंध प्रतियोगिता एंव रैली का आयोजन करने के लिए विभिन्न तिथियां भी घोषित की गई हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिवनारायण, सदस्य डीआरडीए बलिराम वर्मा, सचिव श्रवण कुमार सिंह, सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।