फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सीडीओ ने वितरित किया पोषाहर व मिनी किट

सीडीओ ने वितरित किया पोषाहर व मिनी किट

Mon, 02 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने वितरित किया पोषाहर व मिनी किट
सीडीओ ने वितरित किया पोषाहार व मिनी किट
विज्ञापन

विकासखंड बार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मथुराडांग में चौपाल आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मथुराडांग में आयोजित चौपाल में सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ ने नई पोषाहार वितरण प्रणाली के तहत बाल विकास और पुष्टाहार विभाग की ओर से ग्राम के 16 लाभार्थियों को पोषाहार एवं कृषि विभाग की ओर से 60 लाभार्थियों को आरटी 351 तिल की मिनी किट का वितरण किया।

मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया, साथ ही लाभार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सर्वप्रथम उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम में निर्मित शौचालयों की समीक्षा की। इसमें पाया कि ग्राम में 285 शौचालय निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें से 170 शौचालयों का निर्माण कार्य हो चुका है। उप निदेशक कृषि प्रसार संतोष कुमार सविता ने कृषि विभाग की ओर से संचालित किसान पारदर्शी योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुरक्षा मिशन योजना, सब मिशन मैकेनाईजेशन योजना, वृक्ष जनित तेल कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना, परम्परागत किसान विकास योजना, सोलर पंप योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा खेत तालाब योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 आवास बनाये जाने का लक्ष्य प्राप्त था, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम की जलापूर्ति के बारे में बताया गया कि ग्राम में पूर्व से 42 हैण्डपम्प स्थापित हैं, जिनमें से 30 चालू हालत में हैं एवं 8 हैण्डपम्पों में जलस्तर कम होने के कारण कम मात्रा में पानी निकलता है। ग्राम पंचायत द्वारा 04 टैंकरों के माध्यम से प्रतिदिन 12 चक्कर लगाकर जल की आपूर्ति की जाती है। विद्युतीकरण की समीक्षा में पाया कि ग्राम में विद्युतीकृत है, जिसमें कुल 90 पोल, 63 केवीए क्षमता का 01 ट्रांसफार्मर एवं 11 केवीए के 06 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। ग्राम में कुल कनेक्शन धारकों की संख्या 60 है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को गांव में कैम्प लगाकर कनेक्शन देने के निर्देश दिये। ग्राम में 09 सोलर लाइट एवं 15 स्ट्रीट लाइट का लक्ष्य प्राप्त था जो शत-प्रतिशत पूर्ण है। पेंशन योजनाओं की समीक्षा में बताया गया कि ग्राम में पति की मृत्यु के उपरान्त महिलाओं को सहायक अनुदान वितरण पेंशन योजना के तहत 28 लाभार्थियों, वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना के 75 लाभार्थियों तथा जिवकलांग पेंशन के 08 लाभार्थियों को पेंशन मिल रही है। ग्राम में महेश कुमार कोटे की दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम में 474 पात्र गृहस्थी लाभार्थी एवं 47 अन्त्योदय कार्डधारक हैं, जिन्हें नियमित रूप से खाद्यान्न वितरित किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना तथा मातृ वन्दना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संस्थागत प्रसव पर बल दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य ने पशुओं में होने वाली बीमारियों, दुग्ध उत्पादन, बधियाकरण तथा नस्ल सुधार के बारे में ग्रामीणों को बताया। इसके अलावा सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना, निर्माण कामगार बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, अक्षमता पेंशन योजना, पेंशन सहायता योजना एवं निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस मौके पर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य, लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed