फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1236 sample examin, no infected found

1236 की जांच में नहीं मिला कोरोना संक्रमित

Mon, 15 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
1236 sample examin, no infected found
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। रविवार को कोरोना संक्रमित चिह्नींकरण को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1236 व्यक्तियों के सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को 1132 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोनो वायरस संक्रमण से तीन दिन बाद राहत रही है। यहां पर बीते दिनों से लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे थे। जहां संक्रमितों की संख्या दो बची हुई थी, जो अब बढ़कर पांच पहुंच गई है। कोविड नियमों का पालन कर बचाव करें। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1236 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 510 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। साथ ही ट्रूनॉट किट से 18 व एंटीजन किट से 708 लिए गए हैं। इनमें एंटीजन व ट्रूनॉट किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। लगातार तीसरे दिन भी संक्रमित न मिलने से राहत रही है। अब जिले में संक्रमित की संख्या 3488 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3436 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में पांच संक्रमित मरीज हैं।
विज्ञापन

-----
कोरोना जांच को लिए गए 1236 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।
- डॉ. देशराज सिंह, ऐपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed