फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

Wed, 17 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

ललितपुर। जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि डॉ. कलाम जब भारत देश के लिए अपना योगदान दे रहे थे। उस समय पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति ने डॉ. कलाम को पाकिस्तान की नागरिकता आदि के प्रलोभन दिए, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति द्वारा उनके प्रलोभन को नकारते हुए देश हित में कार्य किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला। रामनारायण मिश्र ने कहा कि कलाम पहले वायु सेना में फाइटर प्लेन के चालक बनना चाहते थे। लेकिन उनका सपना पूरा न होने पर उन्होंने हार नहीं मानी और भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में प्रवेश किया। जहां पर हावरक्राप्ट परियोजना का सफल संचालन किया। बाद में छोड़कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में प्रवेश कर मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। जयंती के अवसर पर ग्राम मऊमाफी में हेमंत तिवारी के निर्देश में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें नागरिकों को अपने मत के प्रति जागरूक और मत अधिकार की उपयोगिता को बताया । इस दौरान वरिष्ठ सहायक रुपेश साहू, अभिषेक अहिरवार, द्रोपदी, नुक्कड़ नाटक मंचन में सोबरन सिंह, आनंद तिवारी, राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र और नरेंद्र लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed