फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   केंद्र पर वारदाना की कमी

केंद्र पर वारदाना की कमी

Sun, 21 Apr 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
केंद्र पर वारदाना की कमी
खरीद केंद्र पर बारदानें की कमी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने दो गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वारदाना की कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने किसानों से टोकन नंबर पर बात की।

ग्राम रोंडा स्थित चैंपियन मल्टी स्टेट एग्रो परपज कोआपरेटिव सोसायटी और साधन सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को केंद्र प्रभारी दीपक राजा मौके पर मिले। अभिलेखों को चेक किया गया। टोकन रजिस्टर में किसान अमर सिंह निवासी रोंड़ा से मोबाइल पर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि गेहूं बेचने के लिए नंबर लगाया है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक कुल 4185 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई है। इसमें से 3080 क्विंटल की डिलेवरी तथा 1105 क्विंटल स्टॉक है। कुल 60 किसानों द्वारा गेहूं बेचा गया है। केंद्र पर मात्र 129 बोरे उपलब्ध हैं। वारदाना कम है। इस पर डीएम ने डिप्टी आरएमओ को वारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केन्द्र में कृषकों को छाया, पानी आदि की व्यवस्थाएं रखने को कहा। इसके बाद साधन सहकारी समिति रोंड़ा केंद्र का निरीक्षण किया। केन्द्र पर प्रभारी जगदीश यादव मौजूद मिले। अभिलेखों का अवलोकन किया गया। टोकन रजिस्टर पर अंकित किसान हरप्रसाद ग्राम खड़ोवरा के गेहूं की तौल हो रही थी। अभी तक कुल 1041 क्विंटल गेहूं खरीद हुई, केन्द्र से डिलेवरी मात्र 145 क्विटल की हुई। केंद्र पर पानी की व्यवस्था उपलब्ध थी। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह डिलेवरी शीघ्र कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed