{"_id":"5b6360b64f1c1bb37b8b5ef9","slug":"11533239478-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध विद्यालय व कौचिंग संचालित मिलीं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध विद्यालय व कौचिंग संचालित मिलीं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध विद्यालय व कोचिंग संचालित मिलीं तो होगी कार्रवाई
डीएम ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। यदि जनपद में बिना मान्यता व पंजीयन के नियम विरुद्घ विद्यालय और कोचिंग सेंटर संचालित होते हुए पाए जाते हैं, तो उससे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
बृहस्पतिवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। यह बैठक जनपद में बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों और बिना पंजीयन के चल रही कोचिंग सेंटरों को बंद कराने के लिए आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूर्व में अवैध विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित तहसील स्तरीय और कोंचिंग सेंटर पर कार्रवाई के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय टीम के सदस्यों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संचालित अमान्य विद्यालयों का चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी करें, इसके बाद भी यदि संचालन बंद नहीं होता है जो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। यदि उनके क्षेत्र में अमान्य विद्यालय व कोचिंग संचालित होती हुई पाई जाती हैं तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाधिकारी ने बीएसए मायाराम को निर्देशित किया कि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद की मान्यता लेकर कक्षा 09 से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही है। डीएम ने निर्देशित किया कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही कोचिंग की आड़ में चल रहे अन्य विद्यालयों में छात्रों के अटेचमेंट के खेल को भी बंद कराया जाए। डीएम ने कोचिंग पर कार्रवाई के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय टीम को निर्देशित किया कि कोचिंग पंजीयन के लिए अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंगों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जल्द से जल्द पूर्ण करें। किसी भी आवेदन के निस्तारण के लिए 15 दिनों से अधिक का समय न लगे। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।