{"_id":"5b329f914f1c1b6d4d8b8ba1","slug":"11530044305-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया विकास भवन का निरीक्षण, मिली अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया विकास भवन का निरीक्षण, मिली अनियमितताएं
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अधिकारी मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
- डीएम ने किया विकास भवन का निरीक्षण, मिलीं अनियमितताएं
- जगह-जगह मिली गंदगी, अग्निशमन उपकरण मिले खराब
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी व आरईएस विभाग के अधिकारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने के साथ ही अग्निशमन के उपकरण भी खराब मिले। अनुपस्थित अधिकारियों से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम का काफिला मंगलवार की दोपहर में विकास भवन पहुंचा। इस दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी व आरईएस विभाग के अधिकारी नदारत मिले। इसके बाद डीएम ने विभागों के कई पटलों पर जाकर प्रत्येक कर्मचारी से उनको सौंपे गए कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, स्टाफ की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ की। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम ने विकास भवन में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। वहां अत्यधिक गंदगी मिली। शौचालयों के पाइप टूटे मिले, वहीं फर्श पर पानी भरा हुआ पाया गया। गंदगी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम विकास भवन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे। यहां फर्श पर पानी बिखरा हुआ मिला। साथ ही बैंक में आने वाले खाताधारकों को बैठने की व्यवस्था न होने पर बैंक प्रबंधक को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने विकास भवन की सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। इस दौरान आग बुझाने के उपकरणों को देखा तो सिलेंडरों में गैस नहीं मिली। जिलाधिकारी ने इन यंत्रों को कर्मचारियों से चलवाकर देखा तो कोई भी कर्मचारी इनको नहीं चला सका। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अग्निशमन यंत्रों के उचित रख-रखाव व सिलेंडरों में गैस भरवाने के साथ की कर्मचारियों को यंत्रों के चलाने के प्रशिक्षण लेने के भी निर्देश दिए। साथ ही विकास भवन की दीवारों पर सीलन मिलने पर डीएम ने छत पर जाकर पानी की टंकी को देखा। वहां टंकी के आस पास गंदगी मिली। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।