फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कानून सरल करिए बरना नंबर दो का कारोबार होता रहेगा: श्याम बिहारी

कानून सरल करिए बरना नंबर दो का कारोबार होता रहेगा: श्याम बिहारी

Tue, 31 Oct 2017 02:22 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
कानून सरल करिए बरना नंबर दो का कारोबार होता रहेगा: श्याम बिहारी
जीएसीटी से परेशान व्यापारी
विज्ञापन

कानून सरल करें वरना नंबर दो का कारोबार होता रहेगा: श्याम बिहारी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ललितपुर में प्रांतीय अधिवेेशन में जीएसटी रिटर्न में व्यापारियों को हो रही समस्या पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि जीएसटी कानून की जटिलता से व्यापारियों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा रहा है। जीएसटी में सुधार को पहले सरकार आगे बढ़ती फिर दो कदम पीछे हटती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली ऑन लाइन के साथ ही मैनुअल भी की जाएगी, जब तक प्रणाली में पूर्ण सुधार नहीं हो जाता है। इस पर सरकार को व्यापारियों के साथ बैठकर ठोस निर्णय लेने होंगे। जीएसटी पर एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा खूब नंबर दो का व्यापार हो रहा है, सरकार इसे रोकने में फेल है। यदि नंबर दो का कारोबार खत्म करना है तो कानून को सरल करिए, वरना नंबर दो का कारोबार होता रहेगा। आगे कहा कि प्रांतीय चुनाव कराए जाने के संबंध में ललितपुर, चित्रकूट, झांसी और कानपुर के प्रस्ताव आए हैं, जिनमें ललितपुर के देवगढ़, चित्रकूट और झांसी में चुनाव कराने पर विचार किया जा रहा है और शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार के व्यापारी विरोधी जीएसटी के फैसले के सवाल पर कहा कि वह बीजेपी के हैं, बीजेपी उनके शरीर में है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह चुपचाप बैठे रहें। यह कानून सरल करने को लेकर लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed