{"_id":"59ebb48f4f1c1b0d698b6c96","slug":"11508619407-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में तेज धूप व शाम होती ही चल रही ठंडी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में तेज धूप व शाम होती ही चल रही ठंडी हवाएं
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में तेज धूप व शाम होती ही चल रही ठंडी हवाएं
ललितपुर।
दीपावली के साथ ही अब गुलाबी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। दोपहर में जहां तापमान 33 डिग्री के करीब है, तो वहीं शाम होते-होते परा दस डिग्री लुड़क कर 22 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। शाम होते ही लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है।
बीते दो-तीन दिनों से शहर में मौसम का मिजाज बिल्कुल ही बदल गया है। दोपहर में तापमान 33 डिग्री रहता है, धूप से तापन रहती है, लेकिन शाम होते ठंडी हवाएं चलने लगती है। शाम होते ही अधिकतर लोगों दोपहर में पहनी हाफ शर्ट उतरकर फुल आस्तीन की शर्ट पहले दिखाई देने लगे हैं। यही नहीं बाजार में भी कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े दिखने व बिकने शुरू हो गए हैं। दीपावली पर दुकानदारों ने सर्दी के मौसम केे देखते हुए गर्म कपड़ों का नया माल बेचना शुरू कर दिया है। रात का तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है, पारा 33 से 22 डिग्री तक पहुंच जाता है। अब तो जल्द ही शाम होने लगी है, सात बजे के बाद अंधेरा छाने लगता है। इसी बदलते मौसम को देखते हुए विद्यालयों के संचालन के समय को भी परिवर्तित कर दिया गया है। विद्यालय खुलने का समय सुबह 09 बजे और छुट्टी होने का समय दोपहर 03 बजे कर दिया गया है। यह बात अलग है कि केवल इस समय का पालन केवल परिषदीय विद्यालयों में किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय अभी भी वहीं पुराने समय पर संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यह बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए भी नुकसान पहुंचा सकता है, यदि सावधानी नहीं बरती जाए तो।