फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   114 demoted teachers

114 पदावनत अध्यापकों के वेतन निर्धारण पर की चर्चा

Fri, 05 Mar 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
114 demoted teachers
विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए से मुलाकात करते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं लेखाधिकारी से शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में मुलाकात की। उन्होंने 114 अध्यापकों की पदावनति का मामला उठाया। बीएसए ने अप्रैल में समस्या का समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तीन प्रमुख समस्याओं पर वार्ता की। इसमें एक वर्ष से लंबित चयन वेतनमान स्वीकृति के संबंध में जानकारी ली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पत्रावली तैयार है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में निस्तारण कर दिया जाएगा। 114 अध्यापकों के पदावनति एवं उनके वेतनमान के संबंध में उन्होंने बताया कि चयन वेतनमान के निस्तारण के समय अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन एवं वेतन निर्गत करने संबंधी समस्या पर बीएसए ने पटल सहायक को बुलाकर सत्यापन हेतु भेजे गए प्रमाण पत्रों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सत्यापन हेतु भेजे गए शिक्षकों की सूचना कार्यालय में चस्पा कर दी जाए। जिन अध्यापकों के सत्यापन एवं वेतन निर्गत हेतु पत्र जारी हो गया है, उनकी सूची कार्यालय पटल पर चस्पा कर दी जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता की। इसमें अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर गए अध्यापकों की एलपीसी भेजने के संबंध में अवगत कराया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। कई शिक्षकों के एक वर्ष से अधिक होने के बाद भी पीपीएफ में पैसा जमा नहीं होने के संबंध में अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री अरुण गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष रजक, जिला ऑडिटर मोहम्मद यूनुस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed