फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पशु आरोग्य मेला में हुआ 1530 पशुओं का पंजीकरण

पशु आरोग्य मेला में हुआ 1530 पशुओं का पंजीकरण

Fri, 18 Jan 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पशु आरोग्य मेला में हुआ 1530 पशुओं का पंजीकरण

विज्ञापन
पशु आरोग्य मेला में 1530 पंजीकरण
ललितपुर। विकास खंड जखौरा के न्याय पंचायत लखनपुरा के ग्राम अंधेर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 1530 पशुओं का पंजीकरण कराया गया और 815 पशुओं की सामान्य चिकित्सा की गई।

बृहस्पतिवार को ग्राम अंधेर में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और डीएम मानवेंद्र सिंह को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसके शाक्य ने बताया कि पशु पालन विभाग का प्रयास सदैव पशुपालकों की सहायता करने का रहता है। जनपद में अन्ना पशुओं की समस्या के समाधान हेतु कल्यानपुरा में गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना की गई है। अन्ना पशुओं की संख्या में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए बछड़ों का बधियाकरण, बछियों को बधियाकरण किया जाना अति आवश्यक है। कोई भी पशुपालक अपने पशुओं को खुला न छोड़े। शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा अन्ना पशुओं की समस्या को निस्तारित करने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। अब तक अन्ना गौवंश के प्रति इस प्रकार के प्रयास पहले कभी नहीं किये गए हैं। उन्होंने बताया कि गौवंश से लोगों की धार्मिक भावना जुड़ी हुई है। वर्तमान सरकार द्वारा गौवंश आश्रय स्थल अन्ना पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बहुमूल्य उपहार सिद्ध हुआ है। जनपद के कल्यानपुरा स्थित गौवंश आश्रय स्थल में पशुओं के संरक्षण हेतु विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं। इस पुण्य कार्य में आप सभी का सहयोग अति आवश्यक है। कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल में गौवंश को अनुशासित रुप से रखने की व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल में खारपारकर एवं गिरी नामक उत्तम नस्ल के सांड़ों को रखा गया है, जिनसे कृत्रिम गर्भाधान कराने पर अच्छी किस्म के बछड़ों का जन्म होगा। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल हमारे जनपद के अन्ना पशुओं की समस्या के निदान के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प है। कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल के निर्माण में हमारे जनपद के जिलाधिकारी की प्रमुख भूमिका है। सरकारी योजनाओं का लाभ मुख्य रुप से जरुरत मंद लोगों को मिलना चाहिए। भ्रष्टाचार की समस्या को समाप्त करने के लिए लोगों का जागरुक होना अति आवश्यक है। सदर विधायक ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह ग्राम में पशुओं के संरक्षण से संबंधित जानकारी लिखा हुआ एक पत्रक स्थापित कराएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशु आरोग्य मेले में कुल 1530 पशुओं का पंजीकरण, 815 पशुओं की सामान्य चिकित्सा, 555 पशुओं को कृमि नाशक दवापान, 03 पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, 127 पशुओं की बांझपन चिकित्सा, 02 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान तथा 28 पशुओं का बधियाकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके शाक्य, पशु चिकित्साधिकारी बानपुर, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय एवं पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारियों आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed