फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -गल्ला मंडी के शेडो में ही रखा जाएगा किसानों का गेहूं

-गल्ला मंडी के शेडो में ही रखा जाएगा किसानों का गेहूं

Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
-गल्ला मंडी के शेडो में ही रखा जाएगा किसानों का गेहूं
मंडी के शेडों में रखा जाएगा किसानों का गेहूं
विज्ञापन

संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सदस्यों ने परखीं व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। उप्र विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सदस्यों ने कहा कि जिले में दो किसानों की मौत एवं मंडी में किसानों का गेहूं खुले रखे जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। अपर जिलाधिकारी को मंडी के शेड खाली कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, इन्हीं में किसानों का गेहूं रखा जाएगा।
सदस्यों का कहना है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मिर्चवारा में चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है, पंखे, खेल का सामान कम है। वहीं, हैंडपंप की भी कमी देखी गई। इसके अलावा चिकित्सक के नियमित नहीं आने एवं सीसीटीवी नहीं लगे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय में जो भी कमी है, उसे एमएलसी रमा निरंजन की निधि से पूरा कराया जाएगा। दो किसानों की मौत का मामला सामने आया है, इसमें जांच चल रही है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। गल्ला मंडी में किसानों के गेहूं को खुले में रखने एवं बिचौलियों के गेहूं को शेड में रखने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिस पर अपर जिलाधिकारी को शेड खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में मॉडल आश्रय गृह बनाए जाने के बाद भी सड़कों पर अन्ना पशुओं के बैठने, किसानों के खेतों को उजाड़ने के जवाब में उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं के विचरण की समस्या पूरे प्रदेश में है। लेकिन प्रदेश के लिए मॉडल बन चुके आश्रय गृह पर अनभिज्ञता जाहिर की। कृषि विभाग की संचालित एनएमएसए व खेत तालाब योजना व्याप्त भ्रष्टाचार के उत्तर में कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि भ्रष्टाचार में कोई अधिकारी दोषी है तो उसका ब्योरा उपलब्ध कराएं। कई अन्य मामलों पर सीधा जवाब नहीं देते हुए उन्होंने दोबारा आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इस मौके पर एमएलसी रमा निरंजन, सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
निरीक्षण में मिली तमाम कमियां
ललितपुर। उप्र विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सदभाव समिति के सदस्यों ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिर्चवारा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तमाम कमियां मिली। उन्होंने सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं से उनके खानपान, शैक्षणिक गुणवत्ता आदि के सम्बंध में जानकारी ली। समिति अध्यक्ष पुष्पराज जैन ने अधीक्षिका को निर्देशित किया कि बच्चों की खाने की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता न किया जाए। अधीक्षिका द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में पेयजल के लिए एक हैण्डपम्प है। जिस पर समिति के अध्यक्ष ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एक अतिरिक्त हैण्डपम्प लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं के शयन कक्ष में अतिरिक्त पंखे लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य दिलीप सिंह यादव ने अधीक्षिका को विद्यालय में खेलकूद, शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ योग की कक्षाएं आयोजित करने के साथ बालिकाओं का सर्वांगीण विकास पर बल दिया। इसके उपरान्त संसदीय समिति ने राजघाट बांध का निरीक्षण कर बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। अधिशाषी अभियंता राजघाट द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में बांध लगभग 60 प्रतिशत तक भर चुका है, जो माह अगस्त के प्रथम सप्ताह के आधार पर सामान्य स्थिति है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed