{"_id":"5b6f4b2a4f1c1bf6258b4795","slug":"111534020394-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी ललितपुर ने महरौनी को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी ललितपुर ने महरौनी को 4-0 से हराया
Updated Sun, 12 Aug 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी ललितपुर ने महरौनी को 4-0 से हराया
महरौनी में आयोजित हुई जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा जारी खेल समय सारणी के तहत जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महरौनी के श्रीशांति निकेतन इंटर कॉलेज में 14 व 19 वर्ष आयु बालक और 19 वर्ष बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर के निर्देशन में आयोजित हुई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में जनपद के केवल दो बालिका इंटर कॉलेजों महरौनी और ललितपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। इस मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की टीम विजय रहीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी की टीम ललितपुर की टीम का एक भी गोल नहीं कर सकती, जबकि ललितपुर टीम की बालिका खिलाड़ियों ने चार गोल दागे। विजय टीम की कप्तान सोनम राजपूत ने तीन गोल और शिवानी राय ने एक गोल किया। इस टीम में कप्तान सोनम राजपूत समेत समरीन खान, पूजा रजक, सुनीता रैकवार, शिवानी राय, शिवानी राजा, कल्पना कुशवाहा, अर्चना, आरती, सना खान, रामसखी, विनीता, उर्मिला, रेनू रैकवार, विशाखा, हलीमन शामिल रहीं। इस टीम को विद्यालय की खेल शिक्षिकाओं रचना रैकवार व शिवा देवी ने प्रशिक्षण दिया था।
14 अगस्त को जालौन में करेगें प्रतिभाग
आगामी 14 अगस्त को उरई (जालौन) में मंडलस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इस मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद की विजय रही टीम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम प्रतिभाग करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर और विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने विजयी टीम की बालिका खिलाड़ियों को बधाई दी और मंडलीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी जीत का डंका बजाने का आशीर्वाद दिया है।