{"_id":"5b2abfe44f1c1bda6e8b9233","slug":"111529528292-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूप से पानी भरने से मना करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूप से पानी भरने से मना करने का आरोप
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूप से पानी भरने से मना करने का आरोप
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी संजू पुत्र धर्मदास ने गांव के ही प्रभावशाली लोगों पर कूप से पानी भरने से रोकने व मारपीट करने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पीड़ित 19 जून को शाम पांच बजे गांव के पुस्तैनी कुआं पर पानी भरने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के दबंग लोगों एकराय होकर आए और पानी भरने से मना करने लगे। इसका कारण पूछने पर गालीगलौज कर मारपीट कर दी और दोबारा पानी भरने आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पानी के लिए काफी परेशान हो रहा है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने व पानी की समस्या का निदान कराए जाने की मांग की है।