{"_id":"59974f2d4f1c1bab778b4af7","slug":"111503088429-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की घटना को लेकर कलैक्ट्रेट कर्मचारी प्रदर्शन करेगें आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की घटना को लेकर कलैक्ट्रेट कर्मचारी प्रदर्शन करेगें आज
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की घटना को लेकर आज करेंगे प्रदर्शन
ललितपुर। मेरठ जिले में तहसील सदर के नायब नाजिर, राजस्व लिपिक और अन्य के विरुद्ध मनमाने तरीके से मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भिजवाने से कर्मचारियों में रोष फैल गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेेतृत्व में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया कि प्रदेश के कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने मेरठ की घटना के विरोध में सामूहिक अवकाश लिए जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 19 अगस्त को कलक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी अवकाश पर रहकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राठौर, नरेंद्र कुमार जैन, विनोद नामदेव, विजय गोस्वामी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार भार्गव, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, चुन्नीलाल, श्याम सिंह, मनोज कुमार, प्रीतम लाल साहू, नेहा शुक्ला, शशिबाला शर्मा, बृजकिशोर चतुर्वेदी, देवेंद्र राठौर, सुरेंद्र कुमार जैन, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार दीक्षित, वीरेंद्र कुमार जैन, सरस चंद्र जैन के हस्ताक्षर बने हैं।