{"_id":"5a8c82b24f1c1b8e238b9c2a","slug":"101519157938-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौर्रा में प्लेटफार्म उच्चीकरण की मांग को जीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौर्रा में प्लेटफार्म उच्चीकरण की मांग को जीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौर्रा में प्लेटफार्म उच्चीकरण की मांग की
ललितपुर। रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान धौर्रा क्षेत्र के ग्रामीणों ने जीएम को एक ज्ञापन सौंपकर धौर्रा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के उच्चीकरण, फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि धौर्रा रेलवे स्टेशन पर छह मेल व पैसेंजर ट्रेनों का हाल्ट है। जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। धौर्रा पत्थर व्यापार की बड़ी मंडी है और यहां विश्व पर्यटन क्षेत्र देवगढ़, रणछोरजी मंदिर, आश्रम, मुचकुंद गुफा, चांदपुर-जहाजपुर, दूधई, नीलकंठ आदि प्राचीन स्थल है। यहां आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी, रोशनी, फुटओवर ब्रिज, उद्घोषणा केंद्र, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, व यात्री शेड, बुकिंग खिड़की का अलग निर्माण कराए जाने की मांग रखी। ज्ञापन में भोपाल से सिंगरौनी तक एक नई पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मांग भी की। वह अप लूप लाइन में कई घंटे मालगाड़ी खड़ी रहने से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने की परेशानी से भी अवगत कराया। ज्ञापन पर पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आशीष कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह, ओमप्रकाश यादव, आलोक शांडिल्य, वीरसिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, शेरसिंह यादव, देवेंद्र कुमार जैन, नीरज कुमार, दिलीप खटीक, भरत, इमरान आदि के हस्ताक्षर हैं।
ललितपुर को कागजों में ही मिला जंक्शन का दर्जा
बुुंदेलखंड विकास सेना ने रेल महाप्रबंधक को दिए ज्ञापन में बताया कि ललितपुर रेलवे स्टेशन को कागजों में ही जंक्शन का दर्जा मिला है, अभी तक स्टेशन की पट्टिकाओं पर जंक्शन नहीं लिखा जा सका है। उन्होंने देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज को ललितपुर के लिए आवश्यकता बताते हुए शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। बुविसे ने ललितपुर स्टेशन पर जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडू एक्सप्रेस, हबीबगंज, दिल्ली-लखनऊ ग्रुप की गाड़ियों एवं भोपाल/इंदौर से खजुराहो के लिए नई यात्री ट्रेन का शुभारंभ कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने गेट मेन को नगद राशि देकर किया सम्मानित
रेल महाप्रबंधक ने गेट नंबर 325 के गेट मैन अनरत को सुरक्षा के प्रति चौकस मिलने और सुरक्षा के सवालों का सही जवाब देने पर तीन हजार रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को उचित व्यवस्थाएं मिलने और टीआरडी कालोनी के उचित रखरखाव के लिए 15-15 हजार रुपये दिए। वहीं, रेलवे अस्पताल के चिकित्सक संजय सिंह को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए छह हजार रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया।