{"_id":"2113da8bd5e40c665305a6ebc291d6a9","slug":"zilla-panchayat-raj-bd-richest-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत उम्मीदवार बीडी राज सबसे धनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत उम्मीदवार बीडी राज सबसे धनी
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 30 Sep 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों की फेहरिस्त में शामिल पूर्व मंत्री बेहजम तृतीय से उम्मीदवार बंशीधर राज सबसे अमीर हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। वहीं, पसगवां से उम्मीदवार समर फातिमा भी दूसरे नंबर की हैसियत रखती हैं। मितौली पंचम से उम्मीदवार सानिया बेगम, बेहजम प्रथम से पुुष्पा सिंह, वीना सिंह आदि प्रत्याशी संपत्ति के मामले में इनसे काफी पीछे हैं।
पूर्व मंत्री बंशीधर राज पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैैं। नामांकन के समय दिए हलफनामे के मुताबिक चल संपत्तियों में इनके पास 1.10 लाख, पत्नी के पास 25 हजार नकदी हैै। 76 लाख के एफडीआर बीडी राज के नाम हैं, तो इनकी पत्नी के नाम 2.95 लाख की एफडी हैं। सेविंग में 4.17 लाख, बांड में 5.11 लाख, 3.37 लाख की एनएससी हैं। टोयोटा फार्चूनर गाड़ी से चलते हैं। 21 तोला सोने के जेवरात हैं, जिनकी कीमत करीब 5.25 लाख है। अचल संपत्तियों में बीडी राज के पास 60 लाख कीमत की 17.39 एकड़ जमीन है। इसके अलावा चार मकान हैैं, जिनकी कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। इसी तरह पसगवां से उम्मीदवार समर फातिमा के पास 25 हजार नकदी, पति के पास 20 हजार नकद, बैंक में 23,500 रुपये, पति के खाते में 30,512, दो लाख की एनएससी, 5.61 लाख की पॉलिसी, साढ़े पांच लाख कीमत के जेवरात हैैं। इसके अलावा अचल संपत्तियों में 96 लाख कीमत की 15 एकड़ जमीन, 60 लाख कीमत का मकान, इनोवा कार है। मितौली पंचम से बसपा समर्थित उम्मीदवार सानिया बेगम के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 25 हजार कैश, उनके पति के पास बैंक में करीब दो लाख डिपाजिट है। 10 तोला सोने के जेवरात हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3.50 लाख है। इसके अलावा सानिया के पति के पास माइक्रा निसान कार है, जिसकी कीमत करीब आठ लाख है। बेहजम प्रथम से उम्मीदवार पूर्व ब्लाक प्रमुख पुुष्पा सिंह के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 20 हजार की नकदी, पति के पास 25 हजार, स्कूटी, पति के पास इनोवा कार है। 3.75 लाख कीमत के जेवर हैं, तो उनके पति 1.25 लाख के जेवर पहनते हैैं। अचल संपत्ति में 20 लाख कीमत की 10 एकड़ जमीन है। तो पति के नाम चार लाख कीमत की दो एकड़ जमीन है। बेहजम प्रथम से ही एक अन्य सपा समर्थित उम्मीदवार वीना सिंह के पास लखीमपुर शहर में 15 लाख कीमत का मकान, 50 लाख कीमत की आठ एकड़ जमीन, ढाई लाख कीमत की एक वैगनआर कार है।