{"_id":"6521aa56976d6f45b303e1e4","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-7233-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संपूर्णानगर के विशेनपुरी बलुवा में घटना के बाद लगी भीड़।
संपूर्णानगर। इलाके के विशेनपुरी गांव के बलुआ में युवक परमात्मा (38) का संदिग्ध हालात में पेड़ से शव लटका मिला। पास ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल मृतक की पत्नी ने आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस जब मौके पर पुहंची, तो शव के पैर जमीन से लगे हुए थे। लोग हत्या की बात कर रहे थे। हालांकि, मृतक की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि शुक्रवार देर शाम घर से मूंगफली की रखवाली करने के लिए उनका पति परमात्मा निकला था और सुबह घर नहीं पहुंचा। लोग ढूंढते हुए खेत तक आए तो पेड़ से लटका शव बरामद हुआ। बताया जाता है कि एक सुसाइड नोट भी मिला है।
संपूर्णानगर थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू देवी आत्महत्या की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।