Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth murdered by slitting throat in Nishadnagar, wife in custody

Lakhimpur Kheri News: निषादनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, पत्नी हिरासत में

Wed, 18 Nov 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting throat in Nishadnagar, wife in custody
मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो
संपूर्णानगर। ग्राम घोला के निषादनगर में बुधवार सुबह 30 वर्षीय हरेंद्र कुमार का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत की ओर जाने वाले चकरोड पर मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने उसकी पत्नी अनीता को एक रिश्तेदार के यहां से हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे हरेंद्र घर में बिस्तर पर लेटा था। इसी दौरान किसी की आहट सुनकर वह उठा। टॉर्च जलाकर देखा तो घर में एक व्यक्ति मौजूद था। हरेंद्र को देखकर वह भागने लगा तो वह उसके पीछे दौड़ पड़ा। बताया जाता है कि उसकी पत्नी अनीता भी पीछे-पीछे घर से निकली थी। इसके बाद घर से करीब 500 मीटर दूर चकरोड पर हरेंद्र की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रशासक ने पुलिस को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता पन्नालाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच उनकी बहू अनीता सबसे छोटी बेटी को लेकर घर से निकली थी। उसके पीछे हरेंद्र भी चला गया। बहू वापस आ गई, लेकिन हरेंद्र नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव रास्ते में पड़ा देखा।
हरेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी करीब 14 वर्ष और बेटा करीब 12 वर्ष का है। छोटा बेटा पहले से ननिहाल में रहता है। हरेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ रहता था, जबकि उसके माता-पिता अलग रहते हैं।
बुधवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों को जानकारी मिली कि अनीता आजादनगर घोला स्थित एक रिश्तेदार के यहां है। पुलिस ने वहां से उसे हिरासत में ले लिया। स्थानीय स्तर पर हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

-----------------
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक की पत्नी हिरासत में है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-अभिमन्यु त्रिपाठी, प्रभारी सीओ, पलिया

मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो

मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो

मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो

मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed