{"_id":"63557b3d1b1ae6170630e88b","slug":"youth-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-knife-lakhimpur-news-bly501733827","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat with a knife
गांव के बाहर पानी की टंकी के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला, अस्पताल में मौत
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव गुमचीनी में रविवार की शाम 24 वर्षीय विनय कुमार वर्मा घायल अवस्था पड़े मिले। परिजन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विनय की गला रेतकर हत्या की गई है।
गुमचीनी निवासी उमेशचंद का 24 वर्षीय पुत्र विनय कुमार रविवार की देर शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं गया था। उसके बाद वह घायल अवस्था में गांव के पूरब में बनी पानी की टंकी के पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे। उसने परिजनों को बताया कि किसी ने चाकू से गला काटकर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया था।
परिजन ने बताया कि घटनास्थल पर उसकी सांसें चल रही थीं। वह इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ओयल लेकर जा रहे थे कि विनय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा का आरोप है यह हत्या जुआ के चक्कर में हुई लगती है। विनय को घर से कौन बुला ले गया था अभी जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विनय के पास एक लाख रुपये थे और गले में सोने की चेन पहने हुए था। मौके से चेन और एक लाख रुपये दोनों गायब है।
विज्ञापन
एसओ अनिल सैनी ने बताया युवक का चाकू से गला काटा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।