फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth made objectionable comment anger among Hindu organizations in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: युवक ने देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, हिंदू संगठनों में आक्रोश, रासुका लगाने की मांग

Fri, 11 Jul 2025 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 03:02 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में देवी-देवताओं व राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी पर रासुका लगाने की मांग की गई है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों के साथ अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
Youth made objectionable comment anger among Hindu organizations in lakhimpur kheri
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में एक युवक ने देवी-देवताओं व राम मंदिर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को तहसील परिसर में हिंदू संगठनों के साथ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव निवासी मुशीर अहमद ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं, राम मंदिर व आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हिंदू संगठनों के साथ अधिवक्ताओं नें तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोपी के विरुद्ध रासुका लगाने की मांग की है। साथ ही आरोपी के पिता कोटेदार मुजम्मिल का कोटा भी निरस्त करने की मांग करते हुए एसडीएम शशिकांत मणि को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


भाजपा नेता अधिवक्ता कन्हैया वाजपेयी, अखिलेश मिश्रा ने कहा कि देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट कर समाजविरोधी तत्वों द्वारा माहौल भड़काने की साजिश रची जा रही है। एसडीएम शशिकांत मणि ने ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रामनरेश साहू, रमेश रस्तोगी, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में बने अपराधियों की पैरवी करने वालों का रजिस्टर
अधिवक्ताओं और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम शशिकांत मणि और सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने मांग करते हुए कहा कि थाने में आगंतुक रजिस्टर के अलावा अपराधियों की पैरवी करने वाले लोगों का भी रजिस्टर बनाया जाए। ताकि सफेदपोश संगठित अपराधी बेनकाब हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed