फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth caught with drugs at border

Lakhimpur Kheri News: सीमा पर नशीले पदार्थ के साथ युवक दबोचा

Fri, 24 Apr 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with drugs at border
पकड़ा गया आरोपी।
संपूर्णानगर। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक नेपाली युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 2.33 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसएसबी 39वीं बटालियन गदनिया की मिर्चिया समवाय टीम रानीनगर टपरा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिर्चिया के पास भारत से नेपाल की ओर जा रहा एक संदिग्ध युवक नजर आया। टीम के रुकने के इशारे पर उसके हाव-भाव संदिग्ध लगे, जिसके बाद तलाशी ली गई।
विज्ञापन

तलाशी में युवक के पास मौजूद काली पन्नी से 2.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रंजन अधिकारी पुत्र विष्णु अधिकारी, निवासी ग्राम पुनर्वास नगरपालिका वार्ड नंबर-7, जिला कंचनपुर (नेपाल) बताया। पूछताछ में उसने भारत से नशीला पदार्थ लेकर नेपाल जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मादक पदार्थ, मोबाइल और साइकिल कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

---
ब्राउन शुगर के साथ युवक को पकड़ा
पलियाकलां। पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान घेराबंदी कर कस्बे के एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 8 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई गई है। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मोहल्ला बाजार-2 निवासी शिवा गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में आरोपी के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed