फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man murdered five months after marriage in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: शादी के पांच महीने बाद युवक की हत्या, पत्नी के भाई समेत चार लोगों पर आरोप, दो हिरासत में

Sat, 19 Sep 2026 11:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 19 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शुक्रवार रात पत्नी से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद की सूचना पर आए ससुराल वालों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Young man murdered five months after marriage in Lakhimpur kheri
पंकज का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत-परिजन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद मायके से पहुंचे लोगों ने कथित तौर पर दामाद पंकज को घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पंकज (28 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पल्हनापुर निवासी पंकज का शुक्रवार रात पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रोशनी ने इसकी सूचना अपने भाई सुनील निवासी कटैया को दी। आरोप है कि सुनील तीन साथियों के साथ पल्हनापुर पहुंचा और पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में पंकज के सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंयूपी में एक पति का मर्डर: पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने किया कत्ल, लाश के बोरे में डाल किया ये काम; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 
परिजन रात करीब नौ बजे घायल पंकज को एंबुलेंस से सीएचसी बिजुआ ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष भीरा अमित पांडेय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक पंकज और रोशनी की शादी सात मई 2026 को हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रोशनी गर्भवती है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

दो आरोपी हिरासत में
सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed