फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man missing, accused of murder and making body disappear

Lakhimpur Kheri News: युवक लापता, हत्याकर शव गायब करने का आरोप

Tue, 01 Oct 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young man missing, accused of murder and making body disappear
धौरहरा। मजदूरी का पैसा मांगने गए युवक के वापस नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने हत्या करके युवक को गायब कर देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह माह बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खमरिया थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया निवासी सुशीला देवी का आरोप कि उनके पति दिनेश भार्गव का मजदूरी का पैसा गांव के ही महादेव पर बाकी था। कई बार मांगने पर वह मजदूरी का पैसा नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

30 मार्च 2024 की शाम महादेव उसके घर आया और मजदूरी का पैसा देने के बहाने दिनेश को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। जब दिनेश भार्गव सुबह तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी सुशीला देवी आरोपी के घर गई और पति के बारे में पता किया। तो पता चला कि आरोपी उसे लेकर बुलंदशहर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी महादेव को कई बार फोन किया पर उसने फोन रिसीव नहीं किया। पीड़िता ने पहले थाना खमरिया, फिर एसपी खीरी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। थक हारकर पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया।

छह माह बाद अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर खमरिया पुलिस ने आरोपी महादेव के विरुद्ध धारा 365 आइपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक खमरिया विवेक उपाध्याय ने बताया न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed