{"_id":"e61e92e23ee4477a39c68db805675791","slug":"wyapariaen-the-dm-submitted-a-memorandum-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियाें ने डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियाें ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Jun 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने विदेशी कंपनियों के खाद्य और पेय उत्पादों की गहनता से जांच कराए जाने की मांग की है। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आदर्श व्यापार मंडल ने खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी करने वाले लोगों को जेल भेजने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाराबंकी में मैगी के सैंपल को जांच के लिए भेजा था जिसमें लेड और मोनो सोडियम ग्लूटोमेट नामक रसायनिक पदार्थ हानिकारक स्थिति में पाए जाने की पुष्टि हुई है इसलिए नेस्ले इंडिया के सभी उत्पादों की गहनता से जांच की जाए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
आदर्श व्यापार मंडल ने यह भी मांग की कि सीलबंद पेय पदार्थ को बिक्री से पहले पैकेट अथवा बोतल पर अंकित गुणवत्ता की जांच कर बिक्री के लिए जारी की जाए। ज्ञापन देने वाले लोगों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष महेश पुरी, बैजनाथ जायसवाल, ज्वाला प्रसाद गुप्त और कमल किशोर बरनवाल शामिल रहे।