फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   World Alzheimer's and Dementia Day

विश्व अल्जाइमर्स एवं डिमेंशिया दिवस आज: अपनेपन की झप्पी देकर बुजुर्गों को भूलने की बीमारी से बचाएं

Mon, 21 Sep 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
World Alzheimer's and Dementia Day
World Alzheimer's and Dementia Day
लखीमपुर खीरी। वृद्धावस्था में तमाम रोग शरीर को घेरते हैं। इसमें भूलने की आदत एक प्रमुुख बीमारी है, जिसे अल्जाइमर्स या फिर डिमेंशिया कहते हैं। इससे पीड़ित बुजुर्गों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। इससे बुजुर्गों को बचाने के लिए 21 सितंबर को विश्व डिमेंशिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक कर बुजुर्गों को सुरक्षित रख उनके जीवन में खुशियां लाना है।।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला का कहना है कि बुजुर्गों को डिमेंशिया से बचाने के लिए उनके प्रति अपनेपन की भावना रखना जरूरी है। बुजुर्गों को अकेलापन न महसूस होने दें, समय निकालकर उनसे बात करें, उनकी बातों को नजरंदाज न कर ध्यान से सुनें। उनके सोने, जागने और नाश्ता करने से लेकर भोजन का समय निर्धारित करें। उन्होंने बताया कि यह बीमारी 65 साल के बाद होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके लक्षण नजर आने पर यदि समय रहते इलाज शुरू हो जाए तो बुजुर्गों को इससे निजात दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन

लक्षण
रोजमर्रा की चीजों को भूलना। अचानक व्यवहार में परिवर्तन आना। रोज घटित होने वाली घटनाओं को भूलना। दैनिक कार्य न कर पाना।
कारण
शुगर, उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रोल, सिर की चोट, ब्रेन स्ट्रोक, एनीमिया और कुपोषण के अलावा नशे की लत होने से भी इस बीमारी के चपेट में आने की संभावना रहती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सकारात्मक विचारों से मन को प्रसन्न बनाएं। मन पसंद संगीत सुनने से लेकर गाना गाना, खाना बनाना, बागवानी करने में मन लगाएं। नियमित रूप से व्यायाम और योग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed