{"_id":"65e37f011bd784841e030d94","slug":"wooden-log-fell-on-bike-rider-from-overloaded-moving-trolley-death-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-115467-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओवरलोड चलती ट्रॉली से बाइक सवार पर गिरा लकड़ी का लट्ठा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओवरलोड चलती ट्रॉली से बाइक सवार पर गिरा लकड़ी का लट्ठा, मौत
विज्ञापन
खीरी टाउन। सीतापुर के केसरीगंज के पास ओवरलोड ट्रॉली से लकड़ी का लट्ठा बाइक सवार पर गिरने से उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
खीरी के मोहल्ला हनिया टोला स्थित कांशीराम आवास निवासी साहिबे आलम (25) पुत्र सहाबू एक होटल पर खाना बनाने का काम करता है। शनिवार की सुबह मोटर साइकिल से साहिबे आलम अपने दोस्त के साथ लहरपुर जा रहा था। सीतापुर के केसरीगंज के पास ओवरलोड ट्रॉली से लकड़ी का एक लट्ठा अचानक साहिबे आलम पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा शकील पुत्र बरकत अली गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर साहिबे आलम की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।