फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women's Issues raised in the mills of Grant Sahbganj

साहबगंज ग्रंट की चौपाल में उठीं महिलाओं की समस्याएं

Wed, 20 Jan 2016 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 20 Jan 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्या आसमां सिद्दीकी की अध्यक्षता में मोहम्मदी ब्लाक के ग्राम पंचायत छेड़ीपुर के मजरा साहबगंज ग्रंट में महिला चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें सदस्या द्वारा घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की शिकायतों का संज्ञान लेकर उनके समाधान के लिए मोहम्मदी के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। चौपाल में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण शौचालय की स्थिति, गांव में तैनात चौकीदार की उपस्थिति के संबंध में उपस्थित ग्रामवासियों से जानकारी की गई। जिसमें बताया गया कि शासन द्वारा गांव में सुलभ शौचालय नहीं निर्मित कराए गए हैं। जिस पर आसमां सिद्दीकी ने ग्रामवासियों से कहा कि शौचालय निर्माण के लिए वे अपने स्तर से शासन स्तर पर प्रयास करेंगी। गांव में विकलांग महिला के लिए स्वास्थ्य विभाग, विकलांग कल्याण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर भविष्य में भी कैंप का आयोजन किया जाएगा। गांव के विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, समाजवादी पेंशन के पात्र महिला लाभार्थियों को चिह्नित कर लाभ दिलाए जाने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। गांव में बालिकाओं के शिक्षा के संबंध में ग्रामवासियों से जानकारी की और सभी ग्रामवासियों से कहा कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल जरूर भेंजे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेज कर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक नियुक्ति करने का निर्देशित किया। चौपाल में जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह, एसआई कल्लू सिंह, चिकित्सक डॉ राहुल सिंह चौहान, एडीओ लाल जी मेहरोत्रा एवं ग्राम प्रधान अमरजीत कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed