फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ' Women 's humiliation complete Society has degraded '

‘नारियों के अपमान से पूरा  समाज होता है अपमानित’

Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
 ' Women 's humiliation complete Society has degraded '
नारी सम्‍मान - फोटो : अमर उजाला
बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन कार्यालय का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यते तत्र रमंते देवता की भावनाओं से ओतप्रोत यह भारत जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। नारियों के साथ जब असंवेदनशील व्यवहार होता है तो पूरा समाज अपमानित होता है। उन्होंने यह बात बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, बिटिया फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष सुनीता शुक्ला, महामंत्री दिलीप गुप्त, सरंक्षक उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि किसी पर अत्याचार करना और अत्याचार होते देखना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है। हमें समाज की सोच को बदलना होगा। तभी हम स्वच्छ और महिलाओं के लिए भयमुक्त समाज की स्थापना कर सकेंगे। बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन कीजिलाध्यक्ष सुनीता शुक्ला ने कहा कि सबसे पहले महिलाओं के लिए भयमुक्त समाज की स्थापना करना होगा। संस्था गरीब और असहाय महिलाओं के लिए कानूनी सलाहकार भी उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर नितिन पांडेय, शिवकांत मिश्रा, रचना, रुचि, साधना, शिवम बघेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed