फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warning of action... then after talks, the strike of contract employees ended

Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई की चेतावनी... फिर बातचीत के बाद संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त

Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Warning of action... then after talks, the strike of contract employees ended
धरना स्थल पर पहुंचकर संविदाकर्मियों को जाने का निर्देश देते सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। शनिवार को सीएमओ ने 15 मिनट में धरनास्थल खाली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर एक-एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने मौके पर तैनात पुलिस बल से धरना समाप्त कराने के लिए भी कहा। बाद में सीएमओ और संघ पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के तहत स्वास्थ्यकर्मी तीन दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। शनिवार को धरने का तीसरा दिन था। कर्मचारियों ने इस दौरान बुद्धि-शुद्धि हवन का कार्यक्रम भी तय किया था, लेकिन वह स्थगित कर दिया गया। कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देने से मना किए जाने के बाद कर्मचारी कार्यालय के पीछे आवासीय परिसर में धरना दे रहे थे। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि कार्यालय परिसर में धरना देने पर एक दिन पहले ही रोक लगा दी गई थी। इस संबंध में पत्र भी संघ पदाधिकारियों को रिसीव करा दिया गया था। धरना देने के लिए अन्य स्थान निर्धारित हैं।

वहीं, संघ के जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी तीन दिन के लिए हड़ताल पर बैठे थे, जिसकी अवधि शनिवार को पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी का कोई दबाव नहीं है। इस दौरान इफ्तिखार खान, गुड़िया, देवयानी गुप्ता, मो. सईद, डॉ. केके भार्गव, डॉ. शिखर बाजपेई, कमलेश गौतम, प्राची देवी और डॉ. शिशिर पांडे सहित तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed