{"_id":"6aca7cfada1ecdc6a604e0ad","slug":"work-halted-during-the-day-after-protests-and-casting-resumed-at-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187219-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विरोध के बाद दिन में रुका काम, रात में फिर की ढलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विरोध के बाद दिन में रुका काम, रात में फिर की ढलाई
Sat, 10 Oct 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन नाला। स्रोत: सोशल मीडिया वीडियो ग्रैब
निघासन। कस्बे के नानक नगर मोहल्ले में झंडी रोड पर नाला निर्माण में लापरवाही का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों के विरोध पर शुक्रवार दिन में काम रोक दिया गया, लेकिन आरोप है कि देर रात पानी और कीचड़ के बीच ही नाले की तलहटी में मसाला डालकर ढलाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
नाले का निर्माण करीब एक सप्ताह पहले महेश कनौजिया के मकान से मुख्य चौराहे तक शुरू हुआ था। इसका ठेका गोरखपुर के ठेकेदार केडी सिंह को मिला है। तीन-चार दिन पहले हुई तेज बारिश से खोदे गए नाले में पानी और कीचड़ भर गया था। आरोप है कि शुक्रवार को इसी स्थिति में ढलाई कराने की कोशिश की गई। विरोध के बाद दिन में काम रुक गया, लेकिन देर रात मजदूरों ने फिर ढलाई कर दी।
शनिवार सुबह जानकारी होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कीचड़ में ढलाई से नाले की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने ठेकेदार के सभी निर्माण कार्यों की जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ईओ दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नाले की खुदाई के तुरंत बाद बारिश होने से पानी भर गया था। पानी निकलवाने के बाद ढलाई कराई गई है। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। जांच के बाद ही आगे काम कराया जाएगा।