फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Responsible people woke up, overnight interlocking on the incomplete road of Darigapur

Lakhimpur Kheri News: जागे जिम्मेदार, दरिगापुर की अधूरी सड़क पर रातोंरात इंटरलॉकिंग

Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Responsible people woke up, overnight interlocking on the incomplete road of Darigapur
दरिगापुर गांव में रातोंरात बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क। स्रोत: ग्रामीण
धौरहरा। ईसानगर ब्लॉक के दरिगापुर गांव में अधूरी पड़ी सड़क पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रातोंरात इंटरलॉकिंग लगा दी गई। नौ अक्तूबर को खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन

दरिगापुर गांव में 50 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव ने 2.59 लाख रुपये का भुगतान करा लिया था। सड़क के दोनों ओर दीवार बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। इंटरलॉकिंग नहीं लगाई गई थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हुआ। इसके बाद एक ग्रामीण ने अधूरी सड़क का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नौ अक्तूबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों ने आनन-फानन में सड़क पर इंटरलॉकिंग लगवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसानगर के बीडीओ धन प्राप्त यादव ने बताया कि बरसात के कारण सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को सड़क पर इंटरलांकिंग लगवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed