{"_id":"6792931417d3179d3a0243bf","slug":"woman-trapped-in-greed-to-earn-more-loses-rs-37-lakhs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-137826-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ज्यादा कमाने के लालच में फंसी महिला, गंवाए 37 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ज्यादा कमाने के लालच में फंसी महिला, गंवाए 37 लाख
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के कस्बा पड़रिया तुला की एक महिला को ठग ने ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर 37 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस को दी गई तहरीर में पड़रिया तुला निवासी आकाश की पत्नी एलिजा ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर ठग ने लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें हेल्जबर्ग डायमंड नाम के पोर्टल के बारे में जानकारी हुई। इस दौरान पोर्टल पर जाने के बाद महिला से ठगों ने बात भी की।
ठगों ने महिला को झांसे में लेकर पोर्टल पर रुपये निवेश करने की बात कही। ठगों ने इसके बदले अच्छा लाभ मिलने का झांसा दिया था। महिला का कहना है कि ठगों के झांसे में आने के बाद धीरे-धीरे करते हुए पोर्टल पर उसने पैसा लगाया। महिला ने जब अपना मुनाफा निकलना चाहा तो उसके पैसे निकल नहीं पाए। गंवाई रकम निकालने के चक्कर में 37 लाख 12 हजार 284 रुपये लगा दिए।