{"_id":"5f7a081d8ebc3e9bf733bb1f","slug":"woman-allegations-on-so-lakhimpur-news-bly4221714159","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एसओ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने एसओ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
woman allegations on SO
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसओ ने कहा कि महिला के पति पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस समय वह जेल में है। गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। आरोप गलत हैं।
महिला ने बताया कि उसके पति से एसओ ने अवैध शराब की मुखबिरी करने के बदले में पैसा आदि देने की बात मोबाइल फोन पर की थी। पति के मना करने पर एसओ नाराज हो गए और उसके घर पर छापामार कर पति को पकड़ लिया। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो एसओ ने उससे छेड़छाड़ की। एनकांउटर की धमकी देते हुए पति को साथ लेकर चले गए। उसके बाद पति का चालान भेज दिया। महिला ने सीओ प्रदीप वर्मा को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला के पति पर निघासन और सिंगाही में कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी कई बार निघासन और सिंगाही थाने से कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई चल रही है। महिला गैंगस्टर की कार्रवाई से घबरा गई है, जिसके चलते उसने गलत आरोप लगाया है।
महिला ने शिकायती पत्र देकर एसओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सत्यता सामने आ जाएगी।
-प्रदीप कुमार, सीओ निघासन