{"_id":"6851be1ef551a605f10df759","slug":"wolf-entered-two-houses-again-in-bela-kalan-saved-by-being-alert-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-148396-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बेला कलां में फिर दो घरों में घुसा भेड़िया, सतर्कता से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बेला कलां में फिर दो घरों में घुसा भेड़िया, सतर्कता से बचे
Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
मझगईं। बेला कलां में सोमवार रात भेड़िया दो और घरों में घुस गया। उसने हमला भी किया, लेेकिन सतर्कता के चलते ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया। इसके बाद सभी ने डर की वजह से पूरी रात जागकर काटी। इधर, वनकर्मी भी वन्य जीव की निगरानी में जुटे हुए हैं।
बेला कलां में शनिवार को शुरू हुआ भेड़िए का आतंक सोमवार रात को भी जारी रहा। अब तक भेड़िए ने छह लोगों को हमला कर घायल किया है। हमले में दो मवेशी भी घायल हुए हैं। इसके बाद वनकर्मियों ने गांव में तीन जगह कैमरे भी लगाए हैं, लेकिन अभी तक कैमरों में कुछ भी कैद नहीं हो सका है। सोमवार रात नौ बजे रामसेवक यादव, वीरेंद्र मौर्य व उत्तम के घरों में भेड़िया घुस आया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ।
शोर आदि करके भेड़िया को खेतों की ओर ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। वन दरोगा मनोज कुमार ने कहा कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे ग्रामीणों ने एक पागल कुतिया को मारा था और यही घरों में घुसकर हमला कर रही थी, लेकिन तीन बजे कुतिया को मारने के बाद रात नौ बजे फिर से आखिर कौन सा जानवर ग्रामीणों के घरों में घुसा, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सके। हो सकता है वह भेड़िया ही हो। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि गांव में बराबर निगरानी की जा रही है।