{"_id":"6abd5d09f3d42dff000d67ea","slug":"the-wall-of-inflation-stands-in-the-way-of-building-a-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186411-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर बनाने की राह में महंगाई की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर बनाने की राह में महंगाई की दीवार
Thu, 01 Oct 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पवन गुप्ता
लखीमपुर खीरी। नवरात्र से घर का निर्माण शुरू कराने की तैयारी कर रहे लोगों के सामने निर्माण सामग्री के बढ़े दामों ने बजट बिगाड़ दिया है। सीमेंट और सरिया के साथ मौरंग, गिट्टी और बालू के भाव भी बढ़ गए हैं। इससे मकान निर्माण की लागत बढ़ गई है।
कारोबारियों के अनुसार, पिछले दिनों मांग बढ़ने के साथ सामग्री के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट के दाम में करीब 20 रुपये तक और सरिया के दाम में करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है। मौरंग, गिट्टी और बालू के भाव में भी इजाफा हुआ है।
निर्माण कार्य कराने वाले लोगों का कहना है कि नवरात्र में शुभ मुहूर्त को देखते हुए कई लोगों ने मकान का निर्माण शुरू कराने की तैयारी की थी। अब सामग्री महंगी होने से उन्हें पहले के मुकाबले अधिक बजट रखना पड़ेगा। जिन लोगों ने निर्माण सामग्री की खरीद टाल रखी थी, उनके सामने भी बढ़े दामों के बीच खरीदारी की मजबूरी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
निर्माण सामग्री के भाव
सामग्री - पहले - अब
सीमेंट — 370-380 — 380-390
मौरंग — 150 — 160
सरिया — 55 — 61
गिट्टी — 155 — 165
बालू — 90 — 90
-- -- -- -- -- -- --
बारिश के कारण मौरंग-बालू की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे दाम बढ़े हैं। नवरात्र में निर्माण कार्य बढ़ने पर सीमेंट, सरिया और अन्य सामग्री की बिक्री बढ़ सकती है।
-पवन गुप्ता, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -
नवरात्र से पहले निर्माण सामग्री की मांग बढ़ने लगती है। इस बार सीमेंट और सरिया के दाम बढ़ने से कारोबार में तेजी की उम्मीद है।
-रमेश चंद्र तिवारी, दुकानदार