फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The road was closed by placing a cement fence under the overbridge

Lakhimpur Kheri News: ओवरब्रिज के नीचे सीमेंट की बाड़ लगाकर रास्ता किया बंद

Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The road was closed by placing a cement fence under the overbridge
गोला में लखीमपुर मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे विभाग द्वारा रास्ता बंद करने क
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर मार्ग स्थित नेशनल हाईवे-730 पर गोला रेलवे क्रॉसिंग के नीचे पुराना रास्ता सीमेंट की बाड़ लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। बैलगाड़ी से गन्ना लेकर चीनी मिल जाने वाले छोटे काश्तकारों के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

गन्ना सीजन शुरू होने पर किसान हाईवे के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ियों से गन्ना लेकर बजाज चीनी मिल जाते हैं। उनका आवागमन रेलवे क्रॉसिंग पार करके होता था। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे ने पुल के नीचे रेलवे लाइन के दोनों ओर गहरे पिलर गाड़कर सीमेंट की बाड़ लगा दी है। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

बैलगाड़ी ओवरब्रिज के ऊपर से नहीं निकल पाएगी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए ब्रिज के नीचे वैकल्पिक मार्ग दिया जाना चाहिए। बैलगाड़ी से चीनी मिल गोला तक गन्ना पहुंचाना मुश्किल होगा। गोला मिल में करीब 35 प्रतिशत गन्ना किसान लखीमपुर रोड की तरफ से लेकर पहुंचते हैं। रास्ता बंद होने से काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनने से सुरक्षा की दृष्टि से नियमानुसार रेलवे विभाग द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की है।
-महेश चंद्र गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे महाप्रबंधक
------------
वैकल्पिक रास्ते के संबंध में रेलवे विभाग और नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
-युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed