फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

घर के बाहर बंधी बछिया उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 22 Oct 2020 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
धौरहरा। वन रेंज के सुजईकुंडा के मजरा गांव धूसाखुर्द में जंगल से आया एक तेंदुआ किसान के घर के बाहर खूंटे से बंधी एक बछिया को उठा ले गया। सुबह गांव के बाहर गन्ना के खेत में बछिया का अधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन

सुजई सुजईकुंडा के मजरा गांव धूसाखुर्द में बुधवार सुबह करीब छह बजे एक तेंदुआ जंगल से आ गया और जलील अहमद की दरवाजे के बाहर बंधी बछिया उठा ले गया। बाहर बछिया न देख जब खोजबीन हुई तो करीब दो घंटे बाद उसका गांव के बाहर गन्ना के खेत में अधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह को दी। सूचना पर वन दरोगा सत्यप्रकाश और ऋषभ प्रताप मौके पर पहुंचे और गन्ना के खेत से बछिया का अधखाया शव निकाला। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने की सलाह देते हुए सतर्क रहने को कहा है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि जिस तरह पशु को पकड़ा है उससे लगता है कि तेंदुआ ने ही शिकार किया है। दो सीसी कैमरे लगवा दिए गए हैं। हालांकि अभी पगचिह्न नहीं मिले हैं। बछिया के मालिक किसान को मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

0000
सवा महीने बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ
धौरहरा। चमारनपुरवा और साहबदीन पुरवा में दो बच्चों का शिकार करने वाला तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग निरंतर नए प्रयोग कर रहा है पर तेंदुआ सवा महीने बाद भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने बंशीबेली चकदहा में तीन पिंजडे़ और पंद्रह नाइट विजन कैमरे लगाए पर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका। रेंजर अनिल शाह ने लखनऊ चिड़िया घर के डायरेक्टर डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ला की सलाह पर मादा तेंदुआ का मूत्र का पिजड़ों के आसपास छिड़काव कराया जिससे तेंदुआ आया तो पर पिंजडे़ से दूर रहा। इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह बताते हैं कि यह तेंदुआ हो सकता है जो कभी पकड़ा गया हो। अब पिंजड़े को देख खतरा भांप लेता है। यदि ऐसे नहीं पकड़ में आता है तो ट्रेंक्यूलाइज करना पडे़गा। इस पर उच्च अधिकारियों से बात चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed