{"_id":"5f15c5db8ebc3e639468fc98","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly413423337","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरन को बचाने के लिए रेंजर ने मार दी कुत्ते को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरन को बचाने के लिए रेंजर ने मार दी कुत्ते को गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व किशनपुर सेंक्चुरी की कोरजोन में किसी के पालतू कुत्तों ने जंगल में घूम कर रहे हिरन पर हमला बोल दिया। यह देख रेंजर ने हिरन को बचाने के लिए कुत्तों पर गोली चला दी,जिससे एक कुत्ते की मौत हो गई।
सोमवार सुबह किशनपुर सेंक्चुरी के रेंजर शत्रोहन लाल वन कर्मियों की टीम के साथ गेस्ट हाउस से सटे कोरजोन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दो पालतू कुत्ते एक हिरन पर हमला करते दिखाई दिए। वन कर्मियों की टीम ने हमलावर कुत्तों को भगाने के लिए शोर मचाया मगर वे वहां से नहीं हटे। रेंजर ने हिरन की जान बचाने के लिए कुत्ते पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर ने बताया कि अक्सर वन्यजीवों का शिकार करने के लिए कुछ लोग जंगल में अपने पालतू कुत्ते छोड़ देते हैं, यह कुत्ते उनका शिकार करने में माहिर होते हैं। जो शाकाहारी जीवों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं, तब शिकारी उन्हें आसानी से उठा ले जाते हैं संभवत: यह ऐसा ही मामला था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।