{"_id":"5ed294b28ebc3e90ac766453","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly4075664187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा में मृत मिले तेंदुए की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा में मृत मिले तेंदुए की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के सठियाना रेंज में एक हफ्ते पहले मृत मिले नर तेंदुए की कोरोना संक्रमण संबधित जांच कराई गई थी, जो निगेटिव निकली है। कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी होने का रास्ता अब साफ हो गया है।
दुधवा नेशनल पार्क के सठियाना रेंज के कक्ष संख्या दो में रविवार सुबह एक नर तेंदुआ मृत पाया गया था। जिसके शरीर पर किसी हिंसक जानवर से संघर्ष के निशान थे। हलांकि तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित थे। शव के पास ही बाघ का मल पाया गया था, जिसे जांच अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया बाघ से संघर्ष में तेंदुए की मौत होने का अनुमान लगाया था। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया था। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी संजय पाठक ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए एनटीसीए के निर्देशानुसार पोस्टमार्टम से पहले तेंदुए के शव से कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। पांच दिन बाद जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसमें मृत नर तेंदुआ कोरोना निगेटिव पाया गया है। उधर आवीआरआई के डॉक्टरों ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें तेंदुए की मौत बाघ के साथ संघर्ष में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आवीआरआई ने अधिकृत रूप से जारी नहीं की है। तेंदुए की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से डीटीआर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।